Saturday, 10 April 2010

इक्विटी फंडों ने रिटर्न में सेंसेक्स को मात किया

निवेशक खुद सीधे शेयर बाजार में पैसा लगाने की बजाय म्यूचुअल फंडों की इक्विटी स्कीमों से ज्यादा फायदा उठा सकते हैं। यह बात साबित होती है पिछले एक साल में ऐसी स्कीमों द्वारा दिए गए रिटर्न से। पिछले एक साल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का मुख्य सूचकांक सेंसेक्स जहां करीब 70 फीसदी बढ़ा है, वहीं म्यूचुअल फंडों की इक्विटी स्कीमों का एनएवी (शुद्ध आस्ति मूल्य0 152 फीसदी तक बढ़ा है।
म्यूचुअल फंड के आंकड़े और शोध से जुड़ी संस्था वैल्यू रिसर्च द्वारा जुटाई गई जानकारी के मुताबिक स्माल कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करनेवाली स्कीमों ने पिछले साल भर में 152 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी साल भर पहले अगर आपने म्यूचुअल फंड की ऐसी किसी स्कीम में 10,000 रुपए लगाए होते तो आपकी रकम इस समय 25,200 रुपए हो गई होती। वहीं अगर यह पैसा आपने सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में लगाया होता तो वह बढ़कर 17,000 रुपए हुआ होता। इसी तरह इस दौरान म्यूचुअल फंडों की मिड कैप शेयरों में निवेश करनेवाली इक्विटी स्कीमों ने 125 फीसदी, टेक्नोलॉजी शेयरों पर आधारित स्कीमों ने 18 फीसदी, बैंकिंग शेयरों से जुड़ी स्कीमों ने 106 फीसदी और एफएमसीजी (हिंदुस्तान यूनिलीवर, मैरिको, आईटीसी व प्रॉक्टर एंड गैम्बल जैसी फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स निर्माता कंपनियां) में निवेश करनेवाली स्कीमों ने 74 फीसदी रिटर्न दिया है। वैसे, सावधानी की बात यह है कि शेयरों से जुड़ा जोखिम म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश करने से कम जरूर होता है, खत्म नहीं होता। बाजार गिरता है तो इनको भी पूरा चूना लगता है।
म्यूचुअल फंड में निवेश का यह भी फायदा है कि पिछले साल अगस्त से इस पर कोई एंट्री लोड या एजेंट कमीशन नहीं काटा जाता। लेकिन जानकारों के मुताबिक म्यूचुअल फंड स्कीमों में निवेश ज्यादा समय के लिए करना चाहिए। पैसा लगाते समय आप पता कर लें कि किन स्कीमों ने पिछले तीन-चार सालों में अच्छा रिटर्न दिया है। या कोई नई स्कीम जो साफ-साफ बताती है कि वह किन-किन शेयरों या सेक्टरों में पैसा लगाएगी, उसे चुनकर निवेश किया जा सकता है। निवेश कैसे करें, इसके बारे में आपका बैंक भी पूरी जानकारी दे सकता है।

Chakry... Multibagger - 08/04/2010


Date ScripCode Scrip Type Equity Price Approx Holding Period Target Price
(in Rs.)
Remarks
4/5/2010 513097 Shivalik Bimetal   S F 32.00 2 Month 65.00
4/1/2010 506315 Borax   V P 57.00 2 Month 100.00
4/1/2010 Brushman Industries   H R H R 11.20 6 Month 34.00
3/31/2010 590041 Kaveri Tele  V P 82.25 6 Month 167.00

Chakry 09.04.2010



End of the day….

Market is in upswing. All major global players too are now becoming bullish in India. Though you labeled me as born bull at Sensex 8000 you could never see what I was able to see.
Correction is part of market. We should be used to accept this and use this correction for our advantage. Market will move 2 notches back and 3 notches forward till the time it does not come in new orbit. Thereafter you will see a vertical rally of 25% to see the end of the rally. Now Franklin Templeton too prefer Indian equities over Chinese peers because changes to market rules have given the South Asian nation "better corporate governance" and a "healthy" banking system as read in Bloomberg. I was advocating this ever since 2008.   
    
So far we were very aggressive in Metal and we have seen the results. Almost all the metal stocks including the KIC Metalics ( Cni research ) are on fire and the steam will not get over here. Keep tab on Tisco. Where the Bull Run will end in Tisco would be top of the commodity cycle. I fairly believe that Tisco is heading for Rs 1200 in next 12 months though there may be intermittent correction of around 20 % before testing these levels.
Now the new sunrise sector is AUTO ANCILLIARY. I had said in 2008 that it could be one of the biggest gained in next 2 years. Now Maruti going for expansion, Mahindra says cannot complete production due to component shortages etc is clear indication of auto ancillary going in top gear.
NRB Bearing, SS Duncan, SNL Bearing, Shivalik Bimetal and Jamna Auto are Cni picks and all these stocks are rolling. Shivalik is a specialized auto supplier which will get more OPM than others and also having association with LNM which itself makes investors to have this share in profile instead of keeping shares of fly by night companies. SS Duncan has land trigger. Jamna is sole supplier to Maruti. NRB is market leader in precision bearing where there is huge shortage. SNL is a subsidiary of NRB and is the youngest kid on the bloc.
Another industry which is becoming sun rise industry is chemicals. Bhageeradh and Vishnu both are out performing market.
Realty is my best bet for 2010 and small stocks like H B Estate, Network, Steel Strips Infra, Mukat Pipe, Dhampur Sugar Speciality will become super doper in next 2 years on value unlocking. Their fundamentals will not suggest right now as good bets but these stocks are the dark horses on assets theory.
To conquer fear is the beginning of wisdom

Friday, 9 April 2010

म्यूचुअल फंडों में निवेश के फायदे

म्यूचुअल फंडों में निवेश के कई फायदे हैं।
1. पेशेवर प्रबंधन: म्यूचुअल फंडों में निवेश से आप अनुभवी और कुशल पेशेवरों की सेवाएं पा सकते हैं। म्यूचुअल फंडों से समिर्पत रिसर्च टीमें जुड़ी होती हैं, जो कम्पनी की निष्पादन क्षमता और सम्भावनाओं का विश्लेषण करती हैं और योजना के उद्देश्य प्राप्त करने के लिए उपयुक्त निवेश विकल्पों का चयन करती हैं।
2. विविधीकरण: म्यूचुअल फंड कई उद्योगों व क्षेत्रों की कम्पनियों में निवेश करते हैं। ऐसे विविधीकरण से जोखिमों की आशंका कम रह जाती है, क्योंकि कुछ स्टॉक यदि नीचे जाते हैं, तो कुछ ऊपर भी जा सकते हैं। आप किसी म्यूचुअल फंड में निवेश से यह विविधीकरण योजना काफी कम लागत में प्राप्त कर सकते हैं।
3. सुविधाजनक प्रशासन: म्यूचुअल फंडों में निवेश से कागजी काम कम हो जाता है, जिससे कई समस्याएं खुद ही समाप्त हो जाती हैं। जैसे डिलीवरी की समस्या, भुगतान में देरी और ब्रोकरों और कम्पनियों के साथ अनावश्क कार्यवाही। म्यूचुअल फंड आपका समय बचाने के साथ–साथ निवेश प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक भी बनाते हैं।
4. आय संभावना: मध्यम से लेकर लम्बी अवधि तक म्यूचुअल फंड उंची आय दिलाने की क्षमता रखते हैं, क्योंकि कुछ चुनी हुई प्रतिभूतियों के विविधीकृत समूह में निवेश करते हैं।
5. कम लागत: म्यूचुअल फंड पूंजी बाजार में निवेश का अपेक्षाकृत कम खर्चीला रास्ता है, क्योंकि इसमें ब्रोकरेज, संरक्षण और अन्य शुल्क के लाभ निवेशकों की निवेश लागत को कम कर देते हैं।
6. तरलता: ओपन एन्डेड योजनाओं में आप तुरन्त एनएवी सम्बन्धी मूल्य पर अपनी धनराशि वापस प्राप्त कर सकते हैं। क्लोज एन्डेड योजनाओं और अवकाश योजनाओं में आप अपने यूनिट स्टॉक एक्सचेंज में चालू बाजार मूल्य पर बेच सकते हैं या एनएवी सम्बन्धी मूल्य पर यूनिट दोबारा खरीदने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
7. पारदिर्शता: आपको अपनी योजना में किये गये निवेश–विशेष के तथ्यों, जैसे फंड प्रबन्धकों ने किस सम्पति में कितनी धनराशि निवेश की है, उनकी निवेश रणनीति और दृष्टिकोण क्या है, की जानकारी के साथ–साथ अपने निवेश के मूल्य के बारे में भी नियमित जानकारी मिलती रहती है।
8. लोच: सुनियोजित निवेश योजना यानी सिस्टेमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) जैसी विशेष योजनाओं के माध्यम से नियोजित निकास योजना यानी सिस्टेमैंटिक विदड्राअल प्लान (एसडब्ल्यूपी) लाभांश पुनर्निवेश योजनाओं के माध्यम से आप अपनी जरूरत और सुविधानुसार अपनी धनराशि निवेश कर सकते हैं या वापस प्राप्त कर सकते हैं।
9. पसंद की योजना: म्यूचुअल फंड आपकी विभिन्न जरूरतों के अनुसार आपको जीवन भर तरह–तरह की योजनाएं प्रदान करते रहते हैं।
10. कुशल निमयम: सभी म्यूचुअल फंड सेबी में पंजीकृत होते हैं और निवेशकों के हितों की रक्षा को ध्यान में बनाये गये निर्धारित नियमों के तहत ही अपना काम–काज करते हैं। म्यूचुअल फंडों की कार्यप्रणाली की सेबी द्वारा नियमित तौर पर निगरानी की जाती है।
(सोर्स : CNI अर्थकाम)

Thursday, 8 April 2010


IDFC was facing stiff resistance at levels of Rs168-170 during last one month. Recently, the stock broke this crucial resistance level and closed above it with good volumes. Further it also closed above its 100-day DMA. It  is expected that the stock will rally in the medium term and traders can buy the stock in the range of Rs 170-173 for a target of Rs185. A stop loss of Rs 166 can be maintained. (Source : IIFL).

 (Source: Yahoo)